ISKCON Bhilai

ISKCON Bhilai

Sharad Poornima
Kheer Bhoga Seva

A rare opportunity to cook kheer for Sri Sri Radha Krishna with your own hands. It rests in the full-moon light all night and is offered to Them the next day.

25 October 2026Sundy5:30 PM onwards

Sri Sri Radha Krishna adorned in pink and white under a glowing full moon — Sharad Poornima Kheer Seva, 25 October 2026, Sunday, 5:30 PM onwards.
माता यशोदा मिट्टी के चूल्हे पर खीर बनाती हुईं, पास बैठे बाल कृष्ण प्रेम से देख रहे हैं

🌕✨ शरद पूर्णिमा खीर भोग सेवा ✨🌕

मातृ यशोदा के वात्सल्य भाव से श्रीकृष्ण के लिए खीर बनाने का दिव्य अवसर! 🙏

⚠️ आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्था — महत्वपूर्ण सूचना

🙏 मंदिर की ओर से केवल चूल्हा, लकड़ी एवं खीर बनाने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

🥣 खीर बनाने की सभी सामग्री और बर्तन आपको स्वयं लेकर आने होंगे। इसमें दूध, चावल, चीनी, मेवे, इलायची तथा अन्य आवश्यक सामग्री के साथ खीर बनाने के बर्तन भी शामिल हैं।

🌸 कृपया अपनी सेवा के लिए आवश्यक सभी सामग्री एवं बर्तनों की व्यवस्था करके ही आएँ।

हरे कृष्ण! प्रिय भक्तों,

शरद पूर्णिमा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास-लीला के स्मरण का अत्यंत पावन अवसर है। इस शुभ दिन पर श्रील प्रभुपाद जी के इस्कॉन भिलाई मंदिर में आप सभी भक्तों को एक अनूठी सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है।

🥣 आप स्वयं अपने हाथों से मंदिर परिसर में लकड़ी के चूल्हे पर भगवान श्रीकृष्ण के लिए खीर बना सकते हैं।

जिस प्रकार माता यशोदा वात्सल्य प्रेम से अपने लाला कृष्ण के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाती थीं, उसी भाव से आप भी अपने हाथों से खीर बनाकर भगवान को अर्पित करने की इस सेवा में भाग ले सकते हैं।

🌕 ✨ इस सेवा की विशेषताएँ ✨

  • 🔥 मंदिर परिसर में लकड़ी के चूल्हे पर स्वयं खीर बनाने का अवसर।
  • 💖 श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम एवं वात्सल्य भाव से सेवा।
  • 🌙 खीर को पूरी रात चाँदनी में रखने की परंपरा।
  • 🙏 अगले दिन भगवान श्रीकृष्ण को खीर अर्पित की जाएगी।

सेवा का विवरण

📅 दिनांक
25 अक्टूबर 2026
⏰ समय
शाम 5:30 बजे से
📍 स्थान
श्रील प्रभुपाद जी का इस्कॉन भिलाई मंदिर, सेक्टर 6, भिलाई।

📝 रजिस्ट्रेशन एवं सहभागिता

इस दिव्य सेवा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए मंदिर के भक्तों से संपर्क करें। स्पॉट रजिस्ट्रेशन की उपलब्धता मंदिर से सुनिश्चित कर लें।

🌸 आइए, इस शरद पूर्णिमा पर माता यशोदा के वात्सल्य भाव का स्मरण करते हुए अपने हाथों से श्रीकृष्ण के लिए खीर बनाएँ और प्रेमपूर्वक उनकी सेवा करें।

🙏 शरद पूर्णिमा खीर भोग सेवा में सहभागी बनें और श्रीकृष्ण की सेवा का यह सुनहरा अवसर प्राप्त करें!

हरे कृष्ण! 🙏